IPL 2019 : पहले मैच में पचासा जड़ने पर नीता अंबानी ने ऐसे दिया युवराज सिंह को सम्मान, देखें VIDEO
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल सीजन 12 में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार गई हो। लेकिन इस दाैरान युवराज सिंह ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 35 गेदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। युवराज भले ही टीम को जीत नहीं दिला सके हों, लेकिन टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम की मालकिन नीता अंबानी ने भी उनकी खूब प्रशंसा की। मैच के बाद नीता अंबानी ने बैज ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित किया।
मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस खास लम्हें का वीडियो शेयर किया है। नीता अंबानी ने युवराज के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को भी बैज ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित किया। मैक्लेनाघन ने 4 ओवर में 40 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाले थे। यह सम्मान पाने के बाद युवराज ने बाकी मैचों में और बेहतर परफाॅर्मेस दिखाने की बात कही। वहीं मेक्लेनाघन ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि टीम फाइनल तक जाए।
Dressing room traditions: @YUVSTRONG12 and @Mitch_Savage earned the badge of honour from Mrs. Nita Ambani after their impressive showing in our season opener last night!#CricketMeriJaan #OneFamily #MIvDC pic.twitter.com/QKvgFcCOQu
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 25, 2019
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिषभ पंत के नाबाद 78 रनों पर 6 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की बैटिंग लड़खड़ा गई, लेकिन चाैथे नंबर पर आए युवराज ने तेजी से रन बटाैरकर जीत की आस दिलाई, पर पूरी टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली ने यह मुकाबला 37 रनों से जीता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
