Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI 5th ODI Preview: भारत के सीरीज जीतने में आ सकती है यह 'बाधा'

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां निर्णायक मुकाबला गुरुवार को केरल के तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा। पिछले चार मैतच की बात करें तो पहला मैच भारत ने अपने नाम किया दूसरा मैच विंडीज ने जीता तीसरी टाई रहा और चौथे मैच में भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

2015 से जारी है भारत का विजय अभियान:

2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार भारत ने स्वदेश में सीरीज गंवाई थी और तब से स्वदेश में उसका अजेय अभियान जारी है। भारत अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है जिसका एक मैच टाई भी रहा। भारत को हालांकि श्रृंखला के दौरान वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है जिसमें पुणे में तीसरे वनडे में मिली हार भी शामिल है। भारत दौरे पर यह वेस्टइंडीज की पहली जीत थी।

बारिश होने की संभावना:

इंद्रदेव पर भी काफी कु निर्भर करेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को वेस्टइंडीज-भारत के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश के बाधा डालने की संभावना व्यक्त की है। मैच के दौरान होने की आशंका जताई गई है।

लोअर-मिडल ऑर्डर चिंता का विषय

कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन लोअर और मिडिल आॉर्ड चिंता का विषय है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं जबकि अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को भी बल्ले से खराब फॉर्म का सामना करना पड़ रहा है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह गंवाने वाले धोनी को बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि विकेट के पीछे वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत की ओर से 10,000 रन पूरे करने के लिए धोनी को सिर्फ एक रन की दरकार हैं। उन्होंने 124 रन एशिया एकादश की ओर से बनाए हैं। बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की। कोहली को भुवनेश्वर कुमार से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।टीम इंडिया सीरीज जीतकर स्वदेश में अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।

Story first published: Wednesday, October 31, 2018, 16:40 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+