Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup: अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

नई दिल्ली। अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह ने बीजिंग में चल रहे ISSF विश्व कप 2019 में भारत को पहला गोल्ड मेडल जिता दिया है। ये प्रतियोगिता चीन के बीजिंग में चल रही है और भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में चीन को ही मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें यह 10मीटर एयर राइफल का मिक्सड इवेंट था।

फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीनी खिलाड़ियों लियू रक्सुआन और यांग हारोन से था। यह मुकाबला करीबी रहा जिसमें मेजबान टीम को 13-11 से बढ़त भी मिल गई। लेकिन अंजुम और दिव्यांश ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में बराबरी कर ली और बाद में 17-15 से जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान दर्ज कर लिया।

इस तरह से चीन को सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा। जबकि कांस्य पदक रूस की जोड़ी युलिया कारिमोवा और ग्रिगोरी शामकोव को मिला। हालांकि भारत के अन्य शूटर जैसे की युवा सनसनी मानू भाकेर और हीना सिद्धू फॉर्म में नहीं दिखाई दिए और 10मी. एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

इसके अलावा पुरुष 3पी इवेंट में चैन सिंह को 27वां स्थान मिला जबकि पारूल कुमार को 33वां स्थान मिला। जबकि सीनियर खिलाड़ी संजीव राजपूत को 58वां स्थान मिला। वहीं, दो मेडलों के इवेंट में यशस्वी सिंह ने 10वां स्थान हासिल किया जो कि 10मी. एयर पिस्टल में भारत की बेस्ट परफारमेंस थी। उन्होंने 577 अंक अर्जित किए जबकि उनका क्वालिफाइंग स्कोर 578 था।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 16:19 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+