सारा के हाथों बनी डिश सचिन को आई बेहद पसंद, 60 सेकेंड में कर गए खत्म
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भारत भी यूरोपियन देशों की तरह देखने को मिल रहा है। भारत में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं, जबकि 1783 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस महामारी की वजह से सभी क्रिकेट इवेंट और दूसरी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। देश में दो बार लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके चलते सभी क्रिकेटर घर में हैं और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कोई अपने डॉग के समय बिता रहा है तो कोई कुकिंग में हाथ आजमा रहा है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इस दौरान अपने पिता के लिए शानदार डिश बनाई जिसे सचिन ने काफी पसंद किया है।
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो भी शेयर की है जिसमें पहली फोटो में उनकी हाथ में चुकंदर के कबाव नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में वो अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ हाथों में खाली प्लेट लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो का शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि यह डिश 60 सेकेंड में ही खत्म हो गई। शानदार चुकंदर कबाव के लिए शुक्रिया सारा।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में साइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दस साल पूरे कर लिए। वो चार मई 2010 को ट्विटर से जुड़े थे। जब सचिन ट्विटर से जुड़े थे तो उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया था। उस दौरान उनके 24 घंटे में ही 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। साथ ही 2011 में वो ट्विटर पर दस लाख फॉलोवर्स हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। इस समय उनके तीन करोड़ 20 लाख के आसपास फॉलोवर्स हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

