Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अर्जुन तेंदुलकर के नाम से चला फेक ट्विटर अकाउंट, सचिन ने जाहिर की निराशा

नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर भले ही 20 साल के हों, लेकिन उनका नाम क्रिकेट जगत में काफी मशहूर है। वो इसलिए, क्योंकि उनके पिता सचिन तेंदुलकर खुद एक महान क्रिकेटर रह चुके हैं। हालांकि अर्जुन भी अपने पिता की राह पर चलने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन सचिन उस समय निराश पड़ गए जब उनके बेटे अर्जुन के नाम का किसी शख्स द्वारा फेक अकाउंट चलाया गया। अर्जुन के नाम से ट्विटर पर फेक अकाउंट बना हुआ है जिसपर अभद्र टिप्पणियां भी की गई हैं।

सचिन ने जब अपने बेटे के नाम से फेक अकाउंट चलता दिखा तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सबको इसके बार सचेत किया। साथ ही ट्विटर इंडिया पर इसकी शिकायत की। सचिन ने ट्वीट करते हुए बताया, ''मैं यह बात साफ करना चाहता हूं कि मेरे बेटे अर्जुन और बेटी सारा ट्विटर पर नहीं हैं। @jr_tendulkar नाम का ट्विटर अकाउंट अर्जुन को गलत तरीके से पेश कर रहा है। यह व्यक्तित्वों और संस्थानों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण ट्वीट पोस्ट कर रहा है। मैं ट्विटर इंडिया से अनुरोध करता हूं कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।''

तुरंत हुआ अकाउंट सस्पेंड
वहीं सचिन की इस अपील का असर कुछ ही देर बात दिख गया। ट्विटर इंडिया ने एक्शन लेते हुए अर्जुन के नाम से चल रहे इस फेक अकाउंट को तुरंत सस्पेंड कर दिया। इस अकाउंट पर विंडीज सीरीज के लिए चुनी गई टीम से संजू सैमसन को बाहर किए जाने को लेकर ट्वीट किया गया था। ट्वीट में सीधा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पर निशाना साधाते हुए लिखा गया था कि एमएसके प्रसाद कैसे रिषभ पंत को मौका दे सकते हैं। यह किसी के आत्मविश्वास पर सीधा प्रहार करने जैसा है। बता दें कि सचिन के क्रिकेट छोड़ने के बाद अब उनके बेटे अर्जुन भी क्रिकेट में छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। अर्जुन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 16:11 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+