हार्दिक पांड्या पहनाने जा रहे थे रिंग, इतने में भावुक हो उठीं नताशा, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आखिरकार हार्दिक पांड्या ने सब अटकलों पर विराम लगाते हुए बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनोविच के साथ नए साल के पहले दिन सगाई कर ली है। पांड्या और नताशा ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए सबको दी है। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से अफेयर की बातें सामने आ रहीं थी, लेकिन ये जोड़ी रिश्ते को लेकर खुलकर नहीं बोल सके। लेकिन पांड्या और नताशा ने अपने रिलेशन को उजागर करने के लिए नए साल का इंतजार किया और अपने फैंस को खुशखबरी दी।
इससे पहले पांड्या ने 31 दिसंबर को नताशा का हाथ थामते हुए एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। अब पांड्या ने साल के पहले दिन ही नताशा को समुद्र में क्रूज की सैर करते दाैरान रिंग पहनाई। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नताशा को जब पांड्या ने रिंग पहनाई तो वह भावुक हो उठी। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लम्हे की वीडियो शेयर की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पांड्या घुटने के बल बैठकर नताशा को रिंग पहनाने लगते हैं लेकिन इस दाैरान नताशा भावुक हो उठीं और उन्होंने पांड्या को किस किया।
View this post on InstagramForever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93
A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on
पांड्या ने इस दिन को खास बनाने के लिए ग्रैंड पार्टी रखी। इस दाैरान उनके खास फ्रेंड्स भी क्रूज पर खड़े हुए नजर आए नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। उनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। नताशा इंस्टाग्राम पर अपनी कई हाॅट तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
