ट्रेनर को गाली देने के बावजूद बैन से बचा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, पीसीबी ने झाड़ा पल्ला
नई दिल्ली। पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ी राहत देते हुए बैन लगाने से इंकार कर दिया। दरअसल पाकिस्तान टीम का यह पूर्व खिलाड़ी जनवरी में फिटनेस टेस्ट देने पहुंचा था जहां पर टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने ट्रेनर के साथ न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि धक्का-मुक्की भी की।
और पढ़ें: जब उंगली काटने के डर से अश्विन ने फाइनल मैच से लिया नाम वापस, सुनाई खतरनाक आपबीती
इसके बाद उन पर पाकिस्तान की नेशनल टीम के साथ ही घरेलू मैचों में भी एक सीजन का बैन लगने की आशंका नजर आ रही थी। हालांकि पीसीबी ने उमर अकमल को बड़ी राहत देते हुए उन पर बैन लगाने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: चेतेश्वर पुजारा ने बताया- भारत के लिये विश्व कप जीतने से भी बड़ी है यह उपलब्धि

फिटनेस कैंप में पिछले महीने हुई थी घटना
गौरतलब है कि यह घटना पिछले महीने की है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित फिटनेस टेस्ट में उमर अकमल टेस्ट देने पहुंचे।
फिटनेस टेस्ट में उमर अकमल को फैट ज्यादा होने के चलते फेल कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने एक ट्रेनर के साथ कथित बदतमीजी की। इस दौरान उमर अकमल ने ट्रेनर के सामने कपड़े उतारकर पूछा कि बताओ मोटापा कहां हैं।
यह घटना पिछले महीने हुई थी जब सभी खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज और पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एनसीए में फिटनेस परीक्षण देने के लिए कहा गया।

पीसीबी ने बताया- क्यों नहीं लगा बैन
इस घटना के बाद फिटनेस टेस्ट के ट्रेनर ने पूरे मामले की रिपोर्ट पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक को दी जिन्होंने बोर्ड से जांच करने को कहा। जांच पूरी होने के बाद पीसीबी ने इस पूरी घटना को एक गलतफहमी का नतीजा बताया।
पीसीबी ने कहा, ‘उमर अकमल को अपने किए पर पछतावा है और पीसीबी ने उन्हें फटकार लगाई और सीनियर क्रिकेटर के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलायी। अब यह मसला खत्म हो गया है और पीसीबी और उमर अकमल इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।'

पहले भी उमर कर चुके हैं बदसलूकी
पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब उमर अकमल अपने खराब व्यव्हार की वजह से सुर्खियों में आये हों। इससे पहले वह साल 2017 में भी अपने दुर्व्यव्हार के चलते विवादों में रहे। उमर अकमल इंग्लैंड में खेली जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये फिटनेस टेस्ट में फेल हो गये थे जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन कोच मिकी ऑर्थर से बदसलूकी की और फिर उन्हें उस दौरे से तुरंत वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
