IND vs AUS: भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत-हार पर एक बड़े ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ए़डिलेड टेस्ट मैच में अपना शिकंजा कस दिया है। क्रिकेट के बड़े धुरंधरों को भी यही उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार कंगारूओं का काम जरूर तमाम करेगी। अब जब शुरूआत भारत के पक्ष में हो चुकी है तो कोहली एंड कंपनी की नजरे कंगारूओं को पूरी तरह शिकंजा कसने पर होनी चाहिए। इसी बीच एक विशेष किस्म के ज्योतिषी ने भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज का नतीजा घोषित कर दिया है।
दरअसल यह ज्योतिषी अपने वैज्ञानिक तरीको के कारण भी जाने जाते हैं। ग्रीनस्टॉन लोबो नाम के इस ज्योतिषी ने भारत को सीरीज का विजेता घोषित कर दिया है। जैसा की वे केवल ज्योतिष के आधार पर बातें नहीं करते बल्कि वैज्ञानिक और तार्किक कारण भी अपनी विद्या में इस्तेमाल करते हैं, तो उन्होंने इसके पीछे के तार्किक कारण भी गिनाये। सबसे पहले तो स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति और दूसरे टिम पेन के रूप में एक कमजोर कप्तान।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि राहुल और विजय की खराब अब कल की बात होगी और दोनों ही खिलाड़ी अपना जादुई टच वापस पा लेंगे। इस दौरान कंगारू हालांकी आसानी से हार नहीं मानेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि कोहली एक अलग ही स्तर पर टीम की कप्तानी को लेकर जाएंगे और फ्रंट से टीम को लीड करेंगे। इसके अलावा भारतीय कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड की गलतियों से सबक लेंगे। बता दें कि लोबो इससे पहले भी क्रिकेट विषयों पर अपनी कई चर्चित भविष्यवाणी दे चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
