INDvsAUS: सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए कहा कुछ ऐसा, जानकर विरोधी हो जाएंगे शांत !
नई दिल्ली। पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद पर्थ में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं । मैच के परिणाम के इतर विराट कोहली को उनके व्यवहार के लिए भी निशाने पर लिया जा रहा है। जहां कई भारतीय दिगग्जों ने विराट कोहली को उनकी आक्रमकता को लेकर विराट को नरमी बरतने की बात कही है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली विराट कोहली के पक्ष में उतरते दिख रहे हैं।
सौरव गांगुली ने अगले दो टेस्ट मैच में भारत की जीत का हवाला देते हुए कोहली के विपक्षियों को चेताया है।सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए कहा कि मीडिया में बहुत बातें हो रही हैं, खासतौर से ऑस्ट्रेलियन मीडिया में। तस्वीर अभी बाकी है अभी दो टेस्ट और होंगे और भारत उन्हें जीत सकता है। अभी से इतना ज्यादा आलोचना करने की दरकार नहीं है।'
Lots of talk going around in media specially Australian .. watch out for india against this australia ..still two tests to go and india can win both.. don’t go too far ahead everyone @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) December 19, 2018
इससे पहले कंगारू गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने विराट कोहली की आक्रामकता को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोहली के बर्ताव को 'अपमानजनक' और 'मूर्खतापूर्ण' बताया है। जॉनसन ने ये बात अपने एक कॉलम मे लिखी हैं।
'मैच के अंत में आप एक-दूसरे से आंख मिलाने, हाथ मिलाने और यह कहने की स्थिति में होने चाहिए कि शानदार मुकाबला रहा। जबकी कोहली ने पेन के साथ ऐसा नहीं किया। उन्होंने पेन से हाथ तो मिलाया, लेकिन उनकी आंखें कहीं और थी। ये अपमानजनक व्यवहार है। मुझे तो ये व्यवहार बेवकूफाना लगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
