Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली का नया अवतार, हरभजन की नकल करते हुए सबको हंसने पर किया मजबूर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आपने अभी तक मैदान में बल्ला चलाते देखा हो या फिर गुस्से में आग-बबूला होते देखा होगा। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ इंदाैर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच के शुरू होने से पहले कोहली का नया अवतार देखने को मिला जिसे देख सब हंसने पर मजबूर हो गए। मैच से पहले खिलाड़ी मैदान में वाॅर्म-अप कर रहे थे कि तभी कोहली दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की नकल करने लग पड़े।

दरअसल, मैदान में हरभजन सिंह के अलावा इरफान पठान भी माैजूद थे। वे माइक लेकर मैच पर चर्चा कर रहे थे कि तभी कोहली हरभजन की गेंदबाजी एक्शन की नकल करने लग पड़ते हैं। कोहली वहां माैजूद सभी को हंसते हुए बताना लगते हैं कि कैसे भज्जी भाई गेंद फेंकने के बाद अपना रिएक्शन देते हैं। कोहली गेंद फेंकते हैं और फिर सिर पर हाथ रख लेते हैं ठीक वैसे ही जैसे हरभजन किया करते थे। यह देख इरफान भी खुद को हंसने से रोक नहीं सके। बाद में हरभजन ने भी बताया कि वो कैसे गेंद फेंकने के बाद अपना सिर पकड़ लेते थे।

कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस भी हैरान हैं कि कोहली मजाक करने में भी किसी से कम नहीं हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने 7 विकेट से श्रीलंका को धूल चटाई। भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने 143 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत ने 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। अब सीरीज का आखिरी मैच पुणे में 10 जनवरी को होगा, जहां भारत जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। सीरीज का पहला मैच रविवार को बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। गुवाहाटी में एक भी गेंद फेंके बिना मैच को रद्द कर दिया गया था।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 23:47 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+