सिडनी टेस्ट में इन दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नहीं मिलेगी जगह : रिपोर्ट्स
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 3 जनवरी को सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में इस टेस्ट मैच को जीतना है। ऐसे में जीत के ऑस्ट्रेलिया कोई भी ढील नहीं देना चाहती। खबरों के मुताबकि टीम में कई संभावित बदलाव हो सकते हैं।एरान फिंच और मिचेल मार्श को टीम से बाहर किया जा सकता है।मार्नस लाबुशचांगने को एरान फिंच की जगह जबकि मिचेल मार्श की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह दी जा सकती है। सिडनी के मैदान पर स्पिन आक्रमण के मद्देनजर टीम में यह बदलाव किए गए हैं।हालांकि पिच देखने के बाद ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने प्लेइंग इलेवन के बारे में जाहिर करेगी।
इससे पहले टिम पेन ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा, 'हम सिडनी में परिस्थितियों को देखकर कुछ तय करेंगे, लेकिन हम पलटवार जरूर करेंगे। ऐसा लग रहा है कि सिडनी की पिच स्पिनरों की मदद कर सकती है। पूरी स्थितियां देखने के बाद ही हम टीम संयोजन तय करेंगे।
कौन हैं मार्नस लाबुशचांगने?
ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में डेब्यू करने वाले मार्नस लाबुशचांगने को टीम में शामिल किया है । पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था और उनकी जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह दी गई थी। दाएं हाथ के मार्नस की जेएलटी शेफील्ड शील्ड मैचों में और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में 52, 4, 47, 21 और 78 रन की पारियां खेली हैं। मार्नस की गेंदबाजी उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
