विश्व कप के लिए विशेष तैयारी कर चुके हैं हार्दिक, बड़े भाई क्रुणाल ने खोला राज
नई दिल्ली। आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए कई खिलाड़ी आईपीएल में जबरदस्त फार्म दिखा रहे हैं। कईयों ने यहां से अपनी खोई हुई लय वापस पाई तो कईयों ने खेलने का अंदाज बदला। इन्हीं में से एक हैं आलराउंडर हार्दिक पांड्या जो भारत के लिए विश्व कप में रंग बिखेरने को तैयार हैं। विश्व कप इंग्लैंड में होगा, ऐसे में पेसरों से निपटने के लिए हार्दिक पांड्या विशेष तैयारी कर चुके हैं जिसका खुलासा उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने किया।
हार्दिक मुंबई इंडियंस की तरफ से हर मैच में 200 की ज्यादा स्ट्राईक रेट से रन बरसा रहे हैं। वह पसरों से निपटने के लिए तैयारी कर चुके हैं। याॅर्कर गेंद को कैसे हेलिकाॅप्टर शाॅट के जरिए बाहर कैसे भेजना है, यह अब हार्दिक जान चुके हैं। वहीं क्रुणाल ने हार्दिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि काॅफी विद करण शो में हुए विवाद के बाद हार्दिक खेल से दूर थे लेकिन अब उन्होंने खेल को बेहतर बनाने पर काम किया है। आईपीएल के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देने के बाद क्रुणाल ने कहा कि पहले वह स्पिनरों की धुनाई करते थे, अब वह भी पेसरों के साथ ऐसा ही कर रहे हैं। क्रुणाल ने कहा कि जब हार्दिक विवाद के कारण बाहर थे तो उस समय के दौरान उन्होंने पेसरों से निपटने पर काम किया जिसका परिणाम आज मिला है।
चैट शो के दाैरान विवादों में आने के बाद ऐसा लगने लगा कि हार्दिक का करियर इससे प्रभावित हो सकता है। लेकिन आलोचनाओं के बीच हार्दिक के इरादे कुछ और ही थे। क्रुणाल ने कहा कि जब हार्दिक खेल से दूर थे तो उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। हमने एक साथ खेल खेलना शुरू किया और एक बात जो मैं कह सकता हूं कि क्रिकेट हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। क्रुणाल ने कहा कि अगर आप देखो तो उसने हर साल अपने खेल में नई चीज जोड़ी है। वो आत्मविश्वास से भरा रहता है। मैंने उससे काफी कुछ सीखा है। किसी भी तरह की परेशानी में खुद को कैसे प्रेरित करना है, यह मैंने उससे सीखा है। वो हमेशा चीजों के सकारात्मक पक्ष पर गौर करता है। वो खुद पर संदेह नहीं करता। यह उसका एक विशेष गुण है।'
बता दें कि विश्व कप की शुरूआत इंग्लैंड में 30 मई से हो रही है। पांड्या मुंबई की तरफ से खेलते हुए 9 मैचों में 194.64 की स्ट्राईक रेट से 218 रन बना चुके हैं, जिसमें 16 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे हैं। विश्व कप से पहले हार्दिक का फाॅर्म में बने रहना टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। वहीं हार्दिक ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही पेसरों की क्लास लगाने की तैयारी में ध्यान लगा दिया था, जिसका नतीजा हमें उनके बल्ले से निकले महेंद्र सिंह धोनी के हेलिकाॅप्टर शाॅट से देखने को मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
