Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फैंस से की ये गुजारिश

नई दिल्ली। पिछला एक सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कठिन रहा और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सभी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा। जबकि शोएब मलिक जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी पर भारत के मैच से पहले देर रात तक पार्टी करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन षड्यंत्र के सिद्धांत यह भी कर रहे थे कि टीम गुटबाजी से विभाजित हो गई है औरसरफराज अहमद को अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ नहीं मिल रहा। लेकिन 33 वर्षीय तेज गेंदबाज बहाव रियाज इन सब बातों को नकारते हैं। पाकिस्तान को 23 जून साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है। ऐसे में बहाव ने फैंस से टीम को स्पोर्ट करने की गुजारिश।

बहाव ने कहा कि जब मीडिया में वे हम पर निजी हमले करते हैं तो वहां निरंकुशता होती है। हमारी आलोचना करें, हमारे प्रदर्शन की आलोचना करें और हम इसे स्वीकार करेंगे क्योंकि हम बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। अच्छी टीमें वो होती हैं, जो अपनी गलितयों को सरेआम स्वीकार करती हैं और हमने ऐसा किया है। हम इन गलतियों की भरपाई करेंगे और इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमें आपका स्पोर्ट भी चाहिए। "

भारत से मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के परिवारवालों को भी निशाना बनाया। एक शख्स ने सरफराज अहमद को उनके बेटे के सामने गलत शब्द बोले। रियाज ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि खिलाड़ियों के परिवारों को भी आलोचना में घसीटा जा रहा है और प्रशंसकों से ऐसा न करने और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देने को सीमित करने का आग्रह किया है।

रियाज ने कहा कि उनकी टीम ने खुद को फिर से ऊंचा उठाने की तैयारी कर ली है। हमें खुद को फिर से ऊंचा उठाना है। हम एक दूसरे की ताकत हैं और हम सभी खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में अच्छा खेलते हैं और हम आगे के मैच जीतते हुए सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करेंगे।" रियाज ने कहा कि नई गेंद के साथ विकेट न चटका पाना पाकिस्तान की असल समस्या रही है और अब उनकी टीम बाकी बचे मैचों में इस समस्या को दूर करने के लिए तैयार है।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 19:34 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+