रॉयल्स का पहला विकेट शून्य के कुल स्कोर पर गिरा। रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लुम्ब को डिंडा ने बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू कर दिया। उसके बाद फैयाज फैजल और नमन ओझा ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 42 रन के कुल स्कोर पर शेन बांड की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने फैजल का कैच लपक लिया। फैजल 31 रन बनाकर आउट हुए। नमन ओझा 27 रन बनाकर शेन बांड के एक सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। खबर लिखे जाने तक यूसुफ पठान 10 रन और अभिषेक झुनझुनवाला 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
रॉयल्स को टूर्नामेंट में अब तक खेले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर नाइट राइडर्स ने अपने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।