Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शमी ने किया खुलासा कहा, धोनी को नहीं आता कभी गुस्सा

ऑकलैंड।इन दिनों चारों ओर टीम इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी के ही चर्चे हैं। अपनी तारीफ सुनने वाले मोहम्मद शमी ने अपनी सफलता का श्रेय कैप्टन धोनी को दिया और कहा कि आज जो कुछ भी हूं कप्तान धोनी के ही कारण हूं।

आपको बता दें कि शमी ने अब तक टूर्नामेंट में खेले चार मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। शमी ने जहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 30 रन देकर दो विकेट झटके और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में समी को तीन सफलता मिली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच में उन्हें आराम दिया गया और इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ वह चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल हुए।

शमी ने अपनी सफलता का श्रेय कैप्टन धोनी को ही दिया

कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए शमी ने कहा कि धोनी जीनयस हैं, वो जैसी कप्तानी करते हैं और जैसी बातें करते हैं वो सबकुछ इंप्रेसिव है।उनके नेतृत्व में मैंने कभी तनाव महसूस नहीं किया। शमी ने कहा कि कैप्टन कूल हमेशा उन्हें गलतियां बताते हैं और उसे नहीं दोहराने की सलाह देते रहते हैं। वो कभी गुस्सा नहीं करते हैं, वह सारी बातें बहुत शांत स्वभाव के साथ कहते हैं और मुश्किल परिस्थिति को बेहतर तरीके से संभालने की क्षमता रखते हैं। गलती होने पर भी एक कप्तान के तौर पर वह हमारा समर्थन करते है और यही उनकी खास बात है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+