Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: इस खासियत के चलते राजस्थान रॉयल्स ने पैडी अपटन को नियुक्त किया अपना मुख्य कोच

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 के मद्देनजर राजस्थन रॉयल्स ने अपनी टीम का कोच पैडी अपटन को नियुक्त किया है। भारत के मेंटल कंडीशनिंग कोच रह चुके पैडी अपटन को राजस्थान ने अपना मुख्य कोच चुना है।

अपटन 4 साल तक सिडनी थंडर्स के कोच रहे और इस दौरान टीम ने 2016 में बिग बैश लीग खिताब जीता। अपटन जब भारतीय राष्ट्रीय टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच थे, तब टीम 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही और भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम भी बना।

रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने कहा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पैडी टीम में शामिल हो रहे हैं। हम रॉयल्स परिवार में उनका दोबारा स्वागत करते हैं, वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो राजस्थान रॉयल्स से परिचित हैं और खेल में शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल की है।'

बता दें कि राजस्थान की टीम 2013 में आईपीएल सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। यह साल टीम के लिए मुश्किलों भरा रहा क्योंकि दागी एस श्रीसंत सहित उसके 3 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 16:44 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+