For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'पैर को हिलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है', सहवाग ने शेयर की अंगद की फोटो

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग की शायरी का कोई तोड़ नहीं। आलोचकों को दिए गए उनके जवाब सुनने के लायक होते हैं। सहवाग ना मैदान पर हार मानते थे और ना ही अब मैदान के बाहर मानते हैं। अपनी बेबाक बातों को लेकर मशहूर सहवाग लाॅकडाउन के बीच रामायण देखने में भी समय निकाल रहे हैं जो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। रविवार दर्शाए गए एपिसोड को देखते हुए सहवाग ने ट्विटर पर अंगद की फोटो शेयर की जिसमें अंगद रावण को पैर हटाने की चुनौती देते दिख रहे हैं।

दरअसल, रामायण में भगवान श्री राम युद्ध से पहले रावण को शांति प्रस्ताव देने के लिए अंगद को भेजते हैं। इस दाैरान जब रावण अंगद का अपमान करता है तो अंगद उनके वीरों को चुनाैती देते हैं कि वो उनका पैर हटाकर दिखाएं। कोई भी योद्धा ऐसा ना कर सका। नाट के इस लम्हें की तस्वीर को सहवाग ने अपने ट्विटर पर शेयर किया और कहा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा भी यहीं से ली है।

फोटो शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा, ''मैंने अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा यहीं से ली है। पैर को हिलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अंगद जी रॉक्स।'' भारत में कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी दौरान दूरदर्शन पर रामायण के पुराने एपिसोड प्रसारित किए जा रहे हैं। दरअसल, आलोचक हमेशा से ही वीरू के फुटवर्क की आलोचना करते रहे हैं। वीरू ने इसी का जवाब दिया है। बता दें कि दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 104 टेस्ट में 49.3 के धमाकेदार औसत से 8586 रन बनाए। सहवाग ने 251 वनडे मैचों में 35 की औसत से 8273 रन बनाए। सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 38 शतक बनाए।

Story first published: Monday, April 13, 2020, 16:46 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+