विश्वकप 2015: फिक्सड था भारत-पाकिस्तान मैच
एडीलेड। भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को विश्वकप में हराया, उसके लिए उसकी जितनी सराहना की जाये उतना कम है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी की पाकिस्तान में पहले से ही यह कह दिया गया था कि वो विश्वकप में भारत से हारेगा।
जी हां पाकिस्तान के एक फैन ने ट्विट किया है कि इंडो-पाक का मैच तो पहले ही फिक्सड था लेकिन यह मैच किसी सट्टेबाज ने नहीं फिक्स किया है बल्कि सितारों की लिस्ट में फिक्स था। फैन के ट्विट के मुताबिक ग्रह-नक्षरों ने कह दिया था कि भारत इस मैच में तीन सौ के आस पाल रन बनायेगा और पाकिस्तान मात्र सवा दौ सौ रन पर सिमट जायेगी और यही नहीं विराट कोहली को दो बार जीवनदान भी मिलेगा।
फिलहाल अगर यह बात सही है तब तो कहना पड़ेगा कि वाकई में भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच फिक्स था। मालूम हो कि भारत ने अपने विश्वकप 2015 के पहले मैच में पाकिस्तान को 76 रनों से पटखनी दी है। भारत ने छठी बार पाकिस्तान को विश्वकप में हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
