
सेना की ओर से विजेता टीम को उमरा का तोहफा
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लगातार ट्वीट किए। उनके ट्विटर अकाउंट से पाक टीम को जीत की बधाई दी गई साथ ही टीम को उमरा (हज के इतर एक मक्का यात्रा, जिसका इस्लाम में काफी महत्व है) कराने का भी ऐलान किया गया है।

पाक सेना प्रमुख ने देखा मैच
प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का भी मैच देखते हुए और जीत का जश्न मनाते हुए भी उनकी तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में पाक सेना प्रमुख पठानी सूट पहने सोफे पर बैठे मैच देखते नजर आ रहे हैं। गफूर ने ब्लूचिस्तान और श्रीनगर में पाक की जीत के जश्न की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

पाकिस्तान की टीम बनी चैंपियन
रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में इंग्लैंड के ओवल में पाकिस्तान और भारत की टीमें आमने-सामने थी। इसम मुकाबले मे पाक की टीम ने भारत की टीम को 180 रन से हराया। भारत की टीम मुकाबले में बेहतर मानी जा रही थी लेकिन पाक ने बढ़िया खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा कर लिया।

पाकिस्तान के लिए क्यों अहम है जीत
पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में भारत से बहुत कम मौकों पर ही जीता है। वर्ल्डकप में तो पाक भारत से कभी भी नहीं जीता है। इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान अपना पहला मैच भारत से हार गया था, ऐसे में फाइनल में भारत को हराने के बाद पूरे पाकिस्तान में जश्न का माहौल हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
