For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक लीजेंड ने भारतीय 'वॉल' के साथ शेयर की सेल्फी, कमेंट्स ने लूटा भारतीयों का दिल

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ इस समय भारतीय अंडर-19 टीम के साथ न्यूजीलैंड गे हुए हैं। दरअसल न्यूजीलैंड नें जनवरी से अंडर-19 वर्ल्डकप का आयोजन होने वाला है और राहुर द्रविड़ बौतर कोच अंडर-19 टीम के साथ न्यूजीलैंड गए हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्लाइट में पाकिस्तान के लीजेंड बल्लेबाज मोहम्मद हफीज से हुई। जहां हफीज ने द्रविड़ के साथ सेल्फी भी क्लिक की। द्रविड और हफीज अपने-अपने देशों की तरफ से जूनियर टीम के साथ सफर कर रहे थे। बता दें कि जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेला जाना है।

मोहम्मद हफीज ने जब राहुल द्रविड के साथ अपनी सेल्फी ट्विटर पर शेयर की तो दोनों देशों से जो प्रतिक्रियाएं मिलीं वो सभी को खुश कर देंगी। दरअसल द्रविड़ की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में किस कदर है इसका अंदाजा आप हफीज की पोस्ट पर आए कमेंट्स से लगा सकते हो।

दरअसल पाकिस्तान के बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने 28 दिसंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, "उस शख्स से मिला जिसे क्रिकेट में दीवार के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट से जुड़ी किसी भी बात या मदद के लिए वो हमेशा एक महान व्यक्ति के रूप में आगे आते हैं। मैदान में उनके साथ खेलकर मैं सम्मानित महसूस करता हूं। आपके साथ सभी मुलाकात बहुत शानदार होती है, ईश्वर आपको खुश रखें।"

इस फोटो पर दोनों देशों से यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किए कि सभी का दिल जीत लिया। लोगों ने राहुल द्रविड़ की क्रिकेट खेलने के तरीके की तारीफ तो की ही साथ में उन्होंने राहुल को एक शानदार व्यक्ति भी बताया। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खुद पर स्टारडम हावी नहीं होने दिया। वे काफी शांत और सरल जीवन में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+