पाक बल्लेबाजों ने खेला साउथ अफ्रीका के पाकिस्तानी गेंदबाज

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आज न्यूजीलैंड के शहर आकलैंड में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच विश्वकप का मैच काफी रोचक है। इस लिहाज से की कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को विरोधी टीम में भी एक पाकिस्तानी गेंदबाज को खेलने का मौका मिला। आज साउथ अफ्रीका के पाकिस्तानी स्पिनर को पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मजे में खेला। हम बात कर रहे हैं साथ अफ्रीका टीम में पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी इमरान ताहिर की।



साउथ अफ्रीका की टीम के सदस्य

ताहिर ने लंबे समय तक क्रिकेट पाकिस्तान में खेली। वह लाहौर से संबंध रखते हैं। उसके बाद वे साउथ अफ्रीका में आए तो यहां के ही होकर रह गए। अब तो उन्होंने अपने नए देश में शादी भी कर ली है। वे साउथ अफ्रीका की टीम के नियमित सदस्य हैं।

दक्षिण अफ्रीका को हराया

आज मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। बता दें कि पाकिस्तान ने पूर्व में विश्व कप में तीन मौकों पर दक्षिण अफ्रीका को हराया। बहरहाल, इस वर्ल्ड कप में कई देशों की टीमों से पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैँ। यूनाइटेड अरब अमीरत की टीम में 9 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। इंगलैंड और जिम्बाव्वे की टीमों में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।

गुगली गेंद फेंकने में माहिर

जहां तक इमरान ताहिर का सवाल है, वह बढ़िया स्पिनर है। गुगली गेंद फेंकने में भी माहिर है। हालांकि कहने वाले कहते हैं कि अगर वह पाकिस्तान में होते तो उन्हें कभी देश की टीम से खेलने का अवसर नहीं मिलता क्योंकि वे कोई बहुत शानदार गेंदबाद भी नहीं है। साउथ अफ्रीका वैसे भी अपने तेज गेंदबाजों के लिए मशहूर है ना कि स्पनरों के लिए। एक लिहाज से उन्हें साउथ अफ्रीका में जाकर बसने से लाभ ही हुआ।

Story first published: Saturday, March 7, 2015, 10:54 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+