For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक बोर्ड ने तीन खिलाड़ियों को दिया झटका, मिस्बाह बोले- ये फैसला सही है

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने बुधबार खिलाड़ियों की अनुबंध सूंची जारी की। तेज गेंदबाजों वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और हसन अली को केंद्रीय अनुबंध से हटाया गया, जिसे मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने सही माना है। मिस्बाह ने कहा कि इन तीनों के नाम पर अब भी चयन के लिए विचार किया जाएगा। हसन सूची से हटाये जाने से अधिक निराश दिखे। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट भी किया, लेकिन तुरंत ही उसे हटा भी दिया।

इसलिए हटाया सूची से

इसलिए हटाया सूची से

मिस्बाह ने कहा कि पिछले प्रदर्शन और राष्ट्रीय टीम के भविष्य के कार्यक्रम को देखते हुए सही फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि हसन विश्व कप के बाद से ही चोटों से जूझ रहे थे और इसलिए उन्हें अनुबंध सूची से हटाया गया। कोच मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''चयनकर्ताओं ने आमिर, हसन और वहाब को बाहर करने का कड़ा फैसला किया। हसन चोट के कारण अधिकतर सत्र में नहीं खेल पाए जबकि आमिर और वहाब ने केवल सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला किया और इसलिए उन्हें बाहर करने का फैसला सही है।

चयन के दावेदारों में रहेंगे शामिल

चयन के दावेदारों में रहेंगे शामिल

उन्होंने कहा, ''आमिर और वहाब हालांकि अनुभवी गेंदबाज हैं और वे चयन के दावेदारों में शामिल रहेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में योगदान दे सकते हैं और इसके साथ ही हमारे युवा तेज गेंदबाजों के लिए मेंटोर का काम कर सकते हैं।'' हसन पसली में फ्रैक्चर के कारण पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे जबकि अधिकतर का मानना है कि वहाब और आमिर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सजा दी गई।

बाबर बन चुके हैं ODI कप्तान

बाबर बन चुके हैं ODI कप्तान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वनडे इंटरनेशनल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बाबर अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल दोनों फॉर्मैट में कप्तान होंगे। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर अली हैं। इससे पहले सरफराज अहमद पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मैट में कप्तानी संभाल रहे थे। हेड कोच और नेशनल सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने कहा, 'मैं अजहर अली और बाबर आजम को कप्तानी एक्सटेंशन के लिए बधाई देता हूं।''

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 15:44 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+