माइकल होल्डिंग ने बताया कौन होगा विश्व कप का विजेता और कौन होंगे भारत को दो X-फैक्टर खिलाड़ी
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो सप्ताह में क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन शुरू हो जाएगा। दुनिया की शीर्ष 10 टीमें इस टूर्नामेंट में अपने कौशल से दुनिया से चौंकाएंगी। भारत इस कप में एक अलग ही रूतबे के साथ शिरकत करने जा रहा है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस समय नंबर दो रैंकिंग पर विराजमान है और उसको कप उठाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इसी बीच वेस्टइंडीज टीम के पूर्व महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इस विश्व कप के दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात की है जो टीम इंडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए होल्डिंग ने बताया, 'मैं दो नाम लेना चाहूंगा, एक होंगे विराट कोहली और दूसरे जसप्रीत बुमराह।' अपनी तूफानी गेंदबाजी से 70 और 80 के दशक में बल्लेबाजों में शिहरन पैदा करने वाली पेस बैटरी के सदस्य होल्डिंग ने इन दोनों खिलाड़ियों को एक्स फैक्टर बताया है। कोहली के नाम अब तक जहां करीब 11,000 रन हो चुके हैं तो बुमराह ने अभी तक 49 मैच खेलकर 22.15 के औसत और 4.51 के जबरदस्त इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
इसके अलावा होल्डिंग ने विश्व कप 2019 के विजेता के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनको कोई ताज्जुब नहीं होगा अगर इंग्लैंड या भारत में से कोई एक टीम विजेता बनकर उभरे। उन्होंने कहा, 'भारत ने जबरदस्त खेल दिखाया है। उनमें निरंतरता है। उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं। चैंपियन टीम को दबाव में खेलना आना चाहिए। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर भारत या इंग्लैंड में कोई एक टीम विजेता बनकर उभरे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
