Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल-5 : ‘साउदर्न डर्बी' में चेन्नई, केरल ने अंक बांटे

नई दिल्ली। दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी और केरला ब्लार्स्ट्स टीमों के बीच गुरुवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के रोमांचक 'साउदर्न डर्बी' मुकाबले का गोलरहित अंत हुआ।

एक ऐसा मैच जिसमें एक दर्जन से भी अधिक मौके बनाने के बाद भी मेजबान टीम गोल नहीं कर सकी। इससे उसे एक अंक मिला। वह एक अंक लेकर एक स्थान ऊपर चली गई है और अब 10 टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर है। केरल ने हालांकि चेन्नई के बराबर मौके नहीं बनाए। नुकसान तो उसे भी हुआ है क्योंकि इस मैच को जीतकर वह अपने कुल अंकों की संख्या को दोहरे अंकों में पहुंचा सकती थी लेकिन अभी वह आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है।

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन यह काफी रोचक रहा। दोनों टीमों को लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगा। केरल की टीम ने गेंद को अधिक समय तक कब्जे में रखा लेकिन इसके बावजूद वह गोल नहीं कर सकी। दूसरी तरफ, चेन्नई की टीम के पास गेंद कम समय तक रही लेकिन इसके बावजूद उसने कई अच्छे हमले किए। इसाक वैनमालसामवा और थोई सिंह गोल करते-करते रह गए।

मैच का पहला बड़ा हमला छठे मिनट में चेन्नई ने किया। इसाक ने लेफ्ट फ्लैंक से एक अच्छा क्रास पास आंद्रिया ओर्लांडी के लिए दिया। ओर्लांडी ने हेडर के जरिए गेंद को दिशा दी लेकिन वह सीधे गोलकीपर धीरज के हाथों में चली गई।

21वें मिनट में ओर्लांडी ने जेजे को बॉक्स के अंदर एक बेहतरीन पास दिया लेकिन जेजे का शॉट बार के ऊपर से चला गया। 33वें मिनट में जेजे को एक थ्रू बॉल मिला और उन्होंने उसे बॉक्स में पहुंचे थोई के हवाले कर दिया। नेट उनके सामने था और खाली भी था लेकिन वह गोल नहीं कर सके।

चेन्नई ने 30वें मिनट में एक और बड़ा हमला किया और ओर्लांडी इसके केंद्र में थे। ओर्लांडी हालांकि धीरज को छका नहीं सके। धीरज ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बचाव किया। 41वें मिनट में रफाएल अगस्तो ने जाकीर मुंजाम्पारा को छकाने के बाद गोल पर एक करारा शॉट लिया लेकिन गेंद वाइड चली गई। अगर यह सही निशाने पर होती तो धीरज के लिए उसे रोक पाना काफी मुश्किल था।

पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी चेन्नई ने 48वें मिनट में एक जोरदार हमला किया। अगस्तो तेजी से डिफेंडरों को छकाते हुए बॉक्स में घुसे और बॉल को नेट के सामने क्रास किया लेकिन वहां कोई जेजे या थोई गोल करने के लिए नहीं थे।

केरल ने 55वें मिनट में अपना पहला बड़ा हमला किया। केजिरोन किजितो दो खिलाड़ियों को छकाते हुए बॉक्स के करीब पहुंचे और सहल के लिए अच्छा पास दिया। सहल ने शॉट लिया लेकिन संजीवन ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। निकोला क्रेमारेविक चोटिल होकर 59वें मिनट में मैदान से बाहर गए।

चेन्नई ने 63वें मिनट में एक अच्छा हमला बोला। ओर्लांडी के क्रास पर जेजे ने गोल पर निशाना साधा लेकिन धीरज सावधान थे। चेन्नयन ने 63वें और 71वें मिनट में दो बड़े मौके गंवाए। शुरुआती 77वें मिनट तक बेंच की शोभा बढ़ाने के बाद संदेश झिंगन ने स्थानापन्न के तौर पर मैदान का रुख किया।

80वें मिनट में केरल के लेन डोंगेल अपने साथी मातेज पोपलातनिक के एक सटीक पास पर गोल करने से चूक गए। पेनाल्टी बॉक्स के किनारे मिले इस पास पर डोंगेल ने एक लो शॉट लिया लेकिन वह पोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। डोंगेल के पास 81वें मिनट में भी केरल को बढ़त दिलाने का एक अच्छा मौका था लेकिन वह दोबारा चूक गए। 87वें मिनट में झिंगन ने पोललातनिक के लिए मौका बनाया लेकिन वह अपने हेडर के सही दिशा नहीं दे सके।

दोनों टीमों के बीच यह 11वीं भिड़ंत थी। चार में चेन्नई की जीत हुई है जबकि दो बार केरल जीता है। पांच मैच बेनतीजा रहे हैं।

Story first published: Friday, November 30, 2018, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+