राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : 4 भारतीय स्वर्ण की दौड़ में (लीड-1)
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर कुमार (75 किलोग्राम)और एशियाई चैम्पियन सुरंजय कुमार (52 किलोग्राम) के अलावा दो अन्य अन्य मुक्केबाजों-दिनेश कुमार (81 किलोग्राम) और परमजीत सुमोता (+ 91 किलोग्राम) ने फाइनल में स्थान बनाकर अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है।
विजेंदर ने सोमवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में तंजानिया के मुक्केबाज सेलेमानी किदुना को 10-1 से हराया। सुरंजय वेल्स के मुक्केबाज एंड्रयू सेल्बाई को 4-0 से हराने में सफल रहे। विजेंदर 75 किलोग्राम वर्ग में विश्व के सर्वोच्च वरीय मुक्केबाज हैं।
उधर, विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दिनेश ने तंजानिया लियोनाड्र माचीची को 8-1 से अंतर से पराजित किया। फाइनल में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय सुमोता ने सुपर हेवीवेट वर्ग में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज रॉस हेंडरसन को 5-2 से हराया।
सेमीफाइनल के परिणाम :
52 किलोग्राम : सुरंजय सिंह (भारत) ने वेल्स के एंड्रयू साल्बाई को 4-0 से हराया। मारिशस के ओलिवर लाविगी ने श्रीलंका के पी.डी. सुरेश को 3-1 से पराजित किया।
75 किलोग्राम : भारत के विजेंदर कुमार ने तंजानिया के सेलेमानी किदुंदा को 10-1 से हराया। इंग्लैंड के फ्रैंक बुगलियोनी ने न्यूजीैलंड के नेथन मैक्इवेन को 10-2 से पराजित किया।
81 किलोग्राम : स्कॉटलैंड के कैलम जोनसन ने मारिशस के रोडनी प्रास्पर को 7-2 से हराया। भारत के दिनेश कुमार ने तंजानिया के लियोनार्ड माचीची को 4-0 से पराजित किया।
91 किलोग्राम : इंग्लैंड के साइमन वालील्ली ने न्यूजीलैंड के डेविड रोजर्स को 10-5 से हराया। भारत के परमजीत सुमोता ने स्कॉटलैंड के मुक्केबाज रॉस हेंडरसन को 5-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications