आईपीएल : जयवर्धने का शतक, किंग्स इलेवन की बड़ी जीत (राउंडअप)
जीत के लिए 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.2 ओवरों में दो विकेट पर 204 रन बनाकर जीत हासिल की। जयवर्धने 110 रन (59 गेंद, 14 चौके, तीन छक्के) पर और युवराज सिंह 33 (16 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) रन बनाकर नाबाद लौटे।
कुमार संगकारा 38 रन (22 गेंद, दो चौके, दो छक्के) बनाकर शेन बांड की गेंद पर हसी के हाथों लपके गए। मानविंदर बिसला को मुरली कार्तिक ने बोल्ड कर दिया। बिसला ने 18 रन बनाए।
इससे पहले क्रिस गेल के विस्फोटक प्रहार से कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा। नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 200 रन बनाए।
क्रिस गेल 88 रन (42 गेंद, छह चौके,आठ छक्के) बनाकर थेरोन की गेंद पर बोपारा के हाथों कैच आउट हुए। मनोज तिवारी ने उपयोगी 35 रनों की पारी खेली और इरफान पठान की गेंद पर कैच हुए। गेल ने 13वें ओवर में बोपारा की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े। सौरव गांगुली 36 रन (31 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) बनाकर रवि बोपारा के शिकार बने। एंजेलो मैथ्यूज 17 रन और डेविड हसी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स की टीम में केवल एक बदलाव किया गया था। मोहनीश परमार के स्थान पर जयदेव उनादकाट को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाल ब्रेंडन मैकलम को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया।
पंजाब किंग्स इलेवन के शॉन मार्श अभ्यास के समय चोटिल हो गए और उनके स्थान पर माहेला जयवर्धने को टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा तेज गेंदबाजों ब्रेट ली और श्रीसंत को भी टीम से बाहर होना पड़ा। उनके स्थान पर जुआन थेरोन और रोमेश पोवार को शामिल किया गया। पंजाब किंग्स इलेवन ने टीम में तीन स्पिनर गेंदबाजों को शामिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications