क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का गिरा एक और विकेट, इस दिग्गज ने कहा अलविदा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम इस समय अच्छा मनोबल हासिल नहीं कर पा रही है। इसके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बोर्ड यानी सीए भी इस समय इस्तीफों के दौर से गुजर रहा है। ये सब बॉल टैंपरिंग की वजह से हो रहा है क्योंकि इसमें तीन खिलाड़ी फंसे हुए हैं, जिन पर एक-एक साल और 9 महीने का बैन लगा हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले जेम्स सदरलैंड, डेविड पीवर और मार्क टेलर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को अलविदा कह चुके हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक और विकेट गिर गया है। इस बार पेट हॉवर्ड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस्तीफा दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाई परफॉर्मेस प्रबंधक हॉवर्ड चौथे अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
इन लोगों ने दिया है इस्तीफा
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर, कैमरुन बैनक्रॉफ्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए एक टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ की थी। इस विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम और बोर्ड विवादों के घेरों में हैं। बॉल टैंपरिंग के बाद कप्तान, उपकप्तान के अलावा कोच जेम्स सदरलैंड और चेयरमैन डेविड पीवर ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था।
इसके अलावा हाल ही में मार्क टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड निदेशक पद से इस्तीफा दिया था। इसके कुछ ही दिन के बाद अब हॉवर्ड ने भी अपने पद से अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ करार के तहत हॉवर्ड को 2019 तक हाई परफॉर्मेस प्रबंधक के पद पर बने रहना था, लेकिन आस्ट्रेलिया क्रिकेट की समीक्षा के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
