Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शर्टलेस होकर मोहम्मद हफीज ने शेयर किया ढलते सूरज का नजारा, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्ली: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का क्रिकेट करियर विश्व कप 2019 के बाद से संघर्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है। सबसे पहले तो ये खिलाड़ी 2019-20 सीजन के लिए पीसीबी द्वारा केंद्रीय अनुबंध पाने वाले 19 खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया। उसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर कर दिए गए हैं।

38 साल का यह खिलाड़ी इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी किस्मत आजमा रहा है। हाल ही में हफीज ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट जिसमें उन्होंने सेंट लुसिया में सूरज डूबने के नजारें को दिखाने की कोशिश की है।

इस पोस्ट में हफीज में कुछ फोटो पोस्ट की हैं जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ ढलते सूरज के नजारें देखें जा सकते हैं। जबकि एक अन्य फोटो में हफीज शर्टलेस नजर आ रहे हैं। हफीज की इस पोस्ट पर ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई है और उनको बुरी तरह से ट्रोल किया गया है। अधिकतर कमेंट पाकिस्तानी फैंस के थे। एक यूजर ने लिखा है- अगर आप विराट कोहली की नकल करना चाहते हो तो अपनी प्रदर्शन से करो।

एक अन्य यूजर कहते हैं- मजे करो भ्रष्ट आदमी...वापिस आने का चांस वैसे भी नहीं है..। तो वहीं एक फैन ने पूछा है कि हफीज सर, आपका बल्ला क्यों नहीं चल रहा है?

हफीज के बाहर ही रहने की दुआ मनाने वाले फैन भी मौजूद हैं, तो वहीं उनके बारे में अपशब्द कहने वालों की भी कमी नहीं रही-

जबकि कुछ यूजर्स ने हफीज की टॉपलेस पोस्ट पर कमेंट किए हैं-

बता दें कि हफीज, विश्व कप 2019 के दौरान पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। पाक इस प्रतियोगिता में 5वें नंबर पर रहा था। हफीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग के प्रति प्रतिबद्धता के चलते पाक के नवनियुक्त कोच और चीफ सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने कहा था- हफीज हमारी योजनाओं में नहीं हैं। जो भी टीम के लिए प्रभावी होगा वह ही भविष्य में टीम में शामिल किया जाएगा।

वहीं, कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी हफीज का बल्ला नहीं चल रहा है और वे 6 मैचों में अब तक 114 ही रन बना पाए हैं।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 10:15 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+