For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टेन के संन्यास पर पाक पत्रकार ने उड़ाया मोहम्मद हफीज का मजाक, बदले में मिला ये जवाब

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में शुमार स्टेन ने सोमवार को अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। स्टेन के संन्यास की खबर ने सोशल मीडिया पर तो तूफान मचाया ही साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट जगत में इसका अलग ही असर देखने को मिला। स्टेन के फैसले के बाद जहां सारी दुनिया उनकी तारीफ करते हुए संन्यास पर शुभकामनाएं दे रही है तो पाकिस्तान के एक पत्रकार ने इस अवसर को अलग ही तरह से भुनाने का मौका बना दिया।

इस पत्रकार ने पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज पर निशाना साधते हुए लिखा ट्विटर पर एक पोस्ट किया। उर्दू में किए इस पोस्ट का मतलब था कि स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद इस पत्रकार ने मोहम्मद हाफिज को टैग करते हुए एक शरारती इमोजी भी कैप्शन में डाल दी।

यहां पर पत्रकार का इशारा साफ था कि 36 साल के स्टेन संन्यास ले चुके हैं लेकिन 38 साल के हफीज ने अभी तक ऐसा कोई इरादा जाहिर नहीं किया है। इस पत्रकार ने यह प्रतिक्रिया आईसीसी की एक पोस्ट पर दी थी। इस पोस्ट में आईसीसी ने लिखा था कि आज एक महान टेस्ट क्रिकेट हस्ती ने संन्यास ले लिया।

इस पत्रकार की ये पोस्ट मोहम्मद हफीज को पसंद नहीं नहीं आई और उन्होंने लिखा कि मुझे नहीं पता तुम सही हो या गलत लेकिन तुम पक्के तौर पर एक पत्रकार ही हो। बता दें कि हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे, और 89 टी20 मुकाबले खेले हैं। ऐसी खबरें थी कि हफीज विश्व कप के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है। हालांकि हफीज की नाराजगी के बाद पत्रकार ने अपने बचाव में कहा कि यह केवल एक मजाक था।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 15:55 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+