For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की 20वीं जीत

By Staff

राजस्थान की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को मोहाली में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 31 रनों से हराया। आईपीएल-3 में यह उसकी लगातार दूसरी जीत है।

राजस्थान की टीम ने आईपीएल में अब तक कुल 34 मैच खेले हैं। उसका जीत का प्रतिशत 60.29 रहा है। उसे 13 मैच में हार मिली है जबकि एक मैच टाई रहा है।

दूसरी ओर, किंग्स इलेवन को आईपीएल-3 में चौथी हार मिली। इस हार ने उसे आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे पहुंचा दिया है। उसका नेट रन रेट 0.533 नकारात्मक है।

धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह की नाकामी लगातार जारी है। किंग्स इलेवन के लिए खेल रहे युवराज आईपीएल-3 में कोई कमाल नहीं कर सके हैं जबकि आईपीएल-2 में उनके बल्ले से मात्र 75 रन निकले थे। आईपीएल-2 में युवराज किंग्स इलेवन के कप्तान थे। इस बार कुमार संगकारा को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

आईपीएल-3 में राजस्थान के बल्लेबाज यूसुफ पठान, बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के रोबिन उथप्पा और चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सर्वाधिक 11-11 छक्के लगाए हैं।

पठान ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ अपनी 100 रनों की पारी के दौरान 8 छक्के लगाए थे। पठान ने 37 गेंदों पर शतक लगाया था। यह आईपीएल का सबसे तेज शतक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+