आईपीएल: टीम की जीत से गदगद हुए शाहरुख
मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शाहरुख की टीम ने मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चाजर्स को 11 रनों से मात दे दी थी। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए थे जबकि बेहद मजबूत मानी जा रही चाजर्स 150 रन ही बना सकी।
शाहरुख टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम में भले ही मौजूद न रहे हों लेकिन उन्होंने हर पल इस मैच पर नजरें गड़ाए रखीं। शाहरुख ने शनिवार सुबह सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "आखिकार मेरे बच्चों और केकेआर के खिलाड़ियो के चेहरे पर खुशी आई है। इंशाअल्लाह, यह खुशी आगे भी बरकरार रहेगी। अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है। हम मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे।"
उन्होंने कहा, "इस जीत के जश्न में कोई पार्टी नहीं होगी क्योंकि खिलाड़ी सीधे कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। मैं भी वहां पहुंच रहा हूं।"
शाहरुख ने आईपीएल के रंगारंग शुरुआत पर आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी को मुबारकबाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं ललित मोदी को बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर शानदार इंतजाम किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications