चेन्नई। क्रिकेट के मैदान पर एक और बड़ा हादसा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के मैच के दौरान देखने को मिला है। टी-20 महिला विश्वकप के मैच के दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ी जवेरिया खां बुरी तरह से घायल हो गयी है।
टी20 विश्वकप 2016
पाकिस्तान की ओपनर जवेरिया खान और सिंड्रा अमीन पारी की ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरी थी। लेकिन वेस्टइंडीज की शर्मीला कॉर्नेल की पहले ही ओवर की पांचवी गेंद पर जवेरिया खान बुरी तरह घायल हो गयी हैं।
जवेरिया खान शर्मीला की बाउंसर को समझ नहीं पायी और उनके जबड़े पर गंभीर चोट आयी है। गेंद के लगते ही जवेरिया मैदान पर गिर गयीं, जिसके बाद शर्मीला ने तुरंत पाक पवेलियन की ओर स्ट्रेचर लाने का इशारा किया।
Prayers & wishes for you, CT scan confirms she's fine, still in hospital though @ImJaveria #WT20 Get well soon Mam pic.twitter.com/iB51qp2BSi
— Vimarsh Munsif (@VimarshMunsif) March 17, 2016
गेंद लगने के बाद जवेरिया कुछ देर के लिए बेहोश हो गयी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी स्कैन के बाद साफ हुआ कि सबकुछ ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें एक दिन तक के लिए अस्पताल में ही रहने को कहा है। मैच पाकिस्तान की टीम चार रन से हार गयी।