For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अचानक भड़क उठा पाकिस्तानी बल्लेबाज, बोला- मत करो कोहली से मेरी तुलना

क्रिकेट में खिलाड़ियों की अन्य खिलाड़ियों के साथ तुलना होना आम बात है। इस खेल में अगर कोई शुरूआती समय में चल गया तो कई दिग्गज क्रिकेटर उसकी तुलना ऐसे खिलाड़ियों से करने में लग पड़ते हैं जिसमें उसकी छव

नई दिल्ली। क्रिकेट में खिलाड़ियों की अन्य खिलाड़ियों के साथ तुलना होना आम बात है। इस खेल में अगर कोई शुरूआती समय में चल गया तो कई दिग्गज क्रिकेटर उसकी तुलना ऐसे खिलाड़ियों से करने में लग पड़ते हैं जिसमें उसकी छवि दिखती हो। पाकिस्तान के एक क्रिकेटर की भी भारतीय कप्तान विराट कोहली से होने लगी थी, लेकिन अब वह तुलना से भड़क उठा है। यह पाक क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि बाबर आजम हैं।

कोहली से नहीं हो सकती तुलना

कोहली से नहीं हो सकती तुलना

24 साल के बाबर ने कहा, "लोग अक्‍सर मेरी तुलना कोहली से करते हैं, लेकिन वो एक बहुत बड़ा खिलाड़ी है। मुझे नहीं लगता कि मैं कहीं से भी कोहली के करीब हूं मैंने अभी अपना करियर शुरू किया है, जबकि विराट कोहली करियर में बहुत कुछ पा चुके हैं। मुझे अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। अगर मैं विराट कोहली की तरह प्रदर्शन करने में सफल होता हूं तो मेरी तुलना उनसे की जानी चाहिए। फिलहाल मेरी उनसे तुलना नहीं हो सकती है।"

इस कारण होती है तुलना

इस कारण होती है तुलना

कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। वह वनडे और टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं बार टी20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं और वनडे में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। बाबर पाकिस्तान टीम के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने जैसे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तब से आजतक अपनी बैटिंग से कई कारनामे कर दिखाए। यही कारण है कि उनकी तुलना कोहली से होने लगी।

किसने की थी सबसे पहले तुलना?

किसने की थी सबसे पहले तुलना?

बाबर की कोहली से तुलना पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने ही आज से दो साल पहले की थी। हालांकि, अब उन्होंने खुद तुलना करने की बात को जल्दबाजी दिखाना बताया। उन्होंने कुछ दिन पहले पाकिस्तान की एक अखबार के हवाले से लिखा था, 'मुझे लगता है कि बाबर बहुत जल्द क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों में विश्व के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होंगे। मुझे अब लगता है कि दो साल पहले बाबर को कोहली के बराबर का बल्लेबाज बताकर मैंने जल्दबाजी कर दी थी क्योंकि उन्होंने अपना क्लास दिखाने में थोड़ा समय लिया।'

बाबर तोड़ चुके हैं कोहली का रिकाॅर्ड

बाबर तोड़ चुके हैं कोहली का रिकाॅर्ड

पाक के इस बल्लेबाज की तुलना कोहली से इसलिए भी होने लगी थी क्योंकि उन्होंने एक रिकाॅर्ड के मामले में उन्हें पछाड़ा था। बाबर हाल ही में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने कोहली को पछाड़ा था। कोहली ने 27 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं बाबर ने 26 पारियों में इस आंकड़े पर पहुंचकर कोहली को पछाड़ दिया था।

ऐसा है बाबर का प्रदर्शन

ऐसा है बाबर का प्रदर्शन

बता दें कि बाबर ने 31 मई 2015 को जिंबाव्बे के खिलाफ वनडे मैच खेलकर डेब्यू किया था। बाबर अभी तक खेल चुके 21 टेस्ट में 35.29 की औसत से 1235 रन बना चुके हैं, जिसमें 11 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। वहीं वनडे में इनका शानदार प्रदर्शन चल रहा है। बाबर 59 मैचों में 51.29 की औसत से 2462 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं। वहीं 29 टी20 मैचों में 53.73 की औसत से 53.73 से 1182 रन बना चुके हैं जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Monday, February 11, 2019, 17:03 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+