आईएसएल: अपनी लगातार पांचवीं हार से बचा मुंबई, चेन्नई संग खेला ड्रॉ
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) के तीसरे सीजन के बुधवार को खेले गए 28वें मैच में मुम्बई की टीम ने चेन्नई को ड्रॉ पर रोक दिया।
आईएसएल की मौजूदा चैंपियन चेन्नइयन एफसी को 1-1 से रोकने में लियोनाडरे कोस्टा का अहम रोल रहा। उन्होंने साथी खिलाड़ी सोनी नोर्डे के पास पर 88वें मिनट में गोल किया और मुंबई को लगातार पांचवीं हार से बचा लिया।
चेन्नई की तरफ से भारतीय मूल के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुवा ने मैच के 51वें मिनट में गोल किया और 1-0 से मुंबई के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली थी।
उस वक्त लगा कि चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ अपनी हंड्रेड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड कायम रख लेगी। आईएसल हिस्ट्री मेंं इन दोनों टीमों के बीच अबतक कुल पांच मुकाबले हुए हैं और उनमें से चेन्नई पहली बार ड्रॉ खेला है।
Here are some snapshots from @ChennaiyinFC's clash against @MumbaiCityFC.
— Indian Super League (@IndSuperLeague) November 2, 2016
For more, visit: https://t.co/o3CxudiRP0 #CHEvMUM #LetsFootball pic.twitter.com/IdvmXVcewN
इस मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला है और इस लिहाज से मुंबई का पदक तालिका में कोई खास फायदा नहीं हुआ है। मुंबई इस मैच को जीतकर लिस्ट में नंबर 1 पर आ सकती थी। चेन्नई की टीम चौथे पायदान पर पहुंंच गई है।
मैच पुरस्कार -
क्लब अवॉर्ड : दोनों क्लबों को संंयुक्त रूप से दिया गया
अमूल फिटेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच : लूसियन गॉइआन
डीएचएल विनिंग पास ऑफ द मैच : माऊरिजयो पेलुसो
मारूति सुजुकी स्विफ्ट मोमेंट ऑफ द मैच : लिओ कोस्टा
आईएसएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच : सेना राल्ते
हीरो ऑफ द मैच : जेजे लालपेखलुआ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

