Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डेयर डेविल्स की पारी लड़खड़ाई (लीड-2)

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर हो रहे मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। दिल्ली ने पहले 10 ओवरों में पांच विकेट पर 63 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 12 रन और मिथुन मन्हास बिना खाता खोले क्रीज पर थे।

डेयर डेविल्स को पहला झटका दूसरे ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग के रूप में लगा जो बिना खाता खोले इरफान पठान की गेंद पर रीतिंदर सोढ़ी के हाथों कैच आउट हो गए। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान गौतम गंभीर चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। पांचवें ओवर में डेविड वार्नर भी रन आउट हो गए। वार्नर ने केवल छह रन बनाए थे।

पारी के आठवें ओवर में पॉल कोलिंगवुड को चार रनों के निजी स्कोर पर पीयूष चावला ने पगबाधा आउट कर दिया। चावला ने 10वें ओवर में डेनियल विटोरी को बोल्ड कर डेयर डेविल्स

को पांचवां झटका दिया।

इससे पहले गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किए गए है। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की वापसी हुई है और उनके लिए प्रदीप सांगवान को स्थान खाली करना पड़ा। केदार जाधव के स्थान पर मिथुन मन्हास को एकादश में शामिल किया गया।

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए है और उनके स्थान पर जुआन थेरोन को शामिल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+