For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मिथ ने पूरे किए 7000 टेस्ट रन, सचिन-कोहली को पछाड़कर तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 70 साल से ज्यादा पुराना टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जैसे ही 7000 टेस्ट रन पूरे किए वैसे ही वह टेस्ट इतिहास में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। शनिवार को इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई भी बने।

सबसे तेज 7000 रन बनाने का कारनामा

सबसे तेज 7000 रन बनाने का कारनामा

स्मिथ ने सिर्फ 70 मैचों में सबसे तेज 7000 रन बनाने का कारनामा किया, जिसमें 26 शतक, 27 अर्द्धशतक, और लगभग 64 के औसत से उन्होंने बैटिंग की है। यह आंकड़े बेमिसाल हैं। स्मिथ ने अपनी 126वीं टेस्ट पारी में इंग्लैंड के वैली हैमंड की 131 पारियों के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करते हुए मील का पत्थर पूरा किया। हैमंड ने यह रिकॉर्ड अगस्त 1946 में ओवल, लंदन में भारत के खिलाफ बनाया था। इसके साथ ही स्मिथ कोहली, सहवाग, सचिन जैसे भारतीय धुरंधरों को भी काफी अंतर से पीछे छोड़ गए हैं।

ऐसा करने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई बने-

ऐसा करने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई बने-

सहवाग ने जहां इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 134 पारियों का सहारा लिया था तो वहीं सचिन और कोहली ने क्रमश 136 और 138 पारियों में अपने 7 हजार टेस्ट रन पूरे किए। इतना ही नहीं, स्मिथ ने अपने हमवतन रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने 30 साल 215 दिन की उम्र में सात हजार टेस्ट रन पूरे किए थे जबकि स्मिथ ने 30 साल 180 दिनों में ही यह कारनामा कर दिखाया। वह अब ऐसा करने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। स्मिथ और भी बड़े अंतर से पोंटिंग को पछाड़ सकते थे अगर बॉल टेंपरिंग के चलते उन पर एक साल क्रिकेट ना खेलने का बैन ना लगा होता।

वार्नर ने जड़ा तिहरा शतक, लाबुशेन के साथ मिलकर पिंक बॉल से बनाया नया रिकॉर्ड

ब्रेडमैन को भी पछाड़ा-

ब्रेडमैन को भी पछाड़ा-

स्मिथ को इस टेस्ट करियर में अपने 7 हजार रन पूरे करने के लिए इस एडिलेट में केवल 23 रन चाहिए थे और ऐसा करते ही उन्होंने महान ऑस्ट्रेलियाई डॉन ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। सर डॉन ब्रेडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 6,996 रन बनाए थे। हालांकि स्मिथ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और उन्होंने 36 रनों का योगदान दिया। स्मिथ का विकेट शाहीन अफरीदी ने लिया। स्मिथ के साथी डेविड वार्नर ने इस मैच में 335 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा है। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी 162 रनों का योगदान दिया जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 13:14 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+