For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले वायरल हो रहा है बांग्लादेशी खिलाड़ी का ये ट्वीट

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कई विचार-विमर्श के बाद अपनी टीम को पाकिस्तान में एक क्रिकेट श्रृंखला के लिए भेजने पर सहमत हुआ। हालांकि, उन्होंने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया। इसके बजाए वे पाक में टी20 सीरीज खेलने आ रहे हैं।

वहीं मुश्फिकुर रहमान जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया।

बांग्लादेश के बैकरूम स्टाफ के पांच सदस्य भी इस दौरे से बाहर हैं। बांग्लादेश की टीम अब दो अलग-अलग भागों में पाकिस्तान का दौरा विभाजित कर चुकी है।

बायें हाथ के सीमर मुस्तफिजुर रहमान हालांकि पाकिस्तान जा रहे हैं लेकिन उनके ताजा ट्वीट ने ट्विटर पर खलबली मचा दी है।

रहमान ने अपने साथियों के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा-

"पाकिस्तान जा रहे हैं। हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। "

इस बीच, एक अलग मामले में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने यह भी घोषणा की कि वह कुमार संगाकारा की कप्तानी वाली टीम को फरवरी में कुछ मैच खेलने के लिए पाक भेजेगा।

टेस्ट क्रिकेट दस साल में पहली बार पाकिस्तान लौटा है और श्रीलंकाई टीम हाल ही में यहां पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल चुकी है।

क्रिकेट कानूनों के रखवाले के तौर पर पहचाने जाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने बुधवार को यह भी कहा कि वह अगले साल फरवरी में अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की कप्तानी में कुछ मैचों में खेलने के लिए पाकिस्तान को एक टीम भेजेगा।

दौरे पर MCC के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। लैवेंडर टीम के टीम मैनेजर होंगे, और एमसीसी हेड कोच अजमल शहजाद समूह के कोच होंगे।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 8:14 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+