For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs ENG Test: खतरनाक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 'क्रिकेट के घर' में रौंदा

लंदन। पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में बुरी तरह हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्‍तानी टीम ने पहले टेस्‍ट मैच में मेजबान इंग्‍लैंड को 9 विकेट से हराकर अपने दौरे का जीत के साथ आगाज किया है। मैच के चौथे दिन इंग्‍लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 235 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम बुरी तरह 242 रन पर ढेर हो गई। मैच में जीत हासिल करने के लिए पाकिस्‍तान को 64 रन का आसान सा लक्ष्‍य मिला था जिसे टीम ने अजहर अली (4) का विकेट खोकर महज 12.4 ओवर में हासिल कर लिया।

युवा बल्‍लेबाज इमाम-उल-हक 18 और हैरिस सोहेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं पाकिस्‍तान के लिए दोनों पारियों में चार-चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्‍मद अब्‍बास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आपको बता दें कि युवा गेंदबाज (28 वर्षीय) अब्‍बास के करियर का यह सातवां टेस्‍ट मैच था।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉसस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्‍लैंड की टीम पहली पारी में 184 रन बनाकर आउट हो गई थी जिसके जवाब में पाकिस्‍तान ने पहली पारी में 363 रन बनाते हुए 179 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की तरफ से अजहर अली (50), असद शफीक (59), बाबर आजम (68) और शादाब खान (52) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खेल के चौथे दिन 6 विकेट पर 235 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्‍लेबाज जोस बटलर और डी. बेस ज्‍यादा देर नहीं टिक सके। बटलर (67), मार्क वुड (4), स्‍टुअर्ट ब्रॉड (0) सस्ते में आट हुए। आखिरी विकेट के रूप में बेस (57) को आमिर ने बोल्‍ड कर इंग्लैंड की पूरी टीम 82.1 ओवर में 242 रन बनाकर आउट हो गई।

Story first published: Sunday, May 27, 2018, 19:08 [IST]
Other articles published on May 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+