For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs NZ: कोरोना या कीवी टीम की सुरक्षा का खतरा, कैंसिल हुआ पहला वनडे मैच

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का असर एक बार फिर से खेलों पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर में खेला नहीं जा सका और सीरीज का नतीजा आईसीसी के पास लंबित पड़ा है। वहीं अब इस महामारी की चपेट में एक और वनडे सीरीज आ गई है। 18 साल बाद पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम को शुक्रवार (17 सितंबर) से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी जिसका पहला मैच रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाना था।

हालांकि जब पूर्वनिर्धारित समय पर दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिये नहीं पहुंचे तो अचानक हड़कंप मच गया। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इसको लेकर खबर दी कि फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम होटल में ही है और मैदान पर नहीं पहुंची है जिसकी वजह से टॉस में देरी हो रही है, तो वहीं पर कोरोना वायरस के बाद पहली बार स्टेडियम में दर्शकों को मिलने वाली एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है।

और पढ़ें: कोहली ने छोड़ी नहीं BCCI ने छीनी है टी20 की कप्तानी, जल्द छिन सकती है वनडे की भी कमान

इस दौरान कुछ समय के लिये अफवाहों का दौर शुरू हो गया तभी समा टीवी ने मैच के कैंसिल होने की खबर दी। पाकिस्तान के न्यूज चैनल समा टीवी के अनुसार न्यूजीलैंड की टीम के 2-3 खिलाड़ी कोविड रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं जिसके चलते उन्होंने मैदान पर आने से इंकार कर दिया है। खबर के अनुसार पीसीबी ने भी कोरोना मामले की गंभीरता को समझते हुए मैच को आधिकारिक रूप से कैंसिल कर दिया गया है।

वहीं पर पाकिस्तान के दूसरे न्यूज चैनल जियो टीवी के अनुसार न्यूजीलैंड की टीम को बुरी तरह से धमकियां मिली हैं कि अगर वो मैदान पर उतरती है तो उसके परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि असल में क्या कारण है लेकिन फिलहाल खबर यही है कि खिलाड़ियों को होटल में रहने को कहा गया है और मैच को आधिकारिक रूप से कैंसिल कर दिया गया है।

और पढ़ें: कोहली ने निस्वार्थ भाव से लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला, माइकल वॉन-गांगुली ने की जमकर तारीफ

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर पर 18 साल में पहली बार खेलने पहुंची है। वहीं मौजूदा सीरीज के पहले मैच के हालात को देखते हुए इंग्लैंड की टीम का दौरा करना मुश्किल लग रहा है। न्यूजीलैंड की टीम को इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह किस हद तक पूरी हो पाती है इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 15:07 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+