For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: पहले टेस्ट में इतिहास बनाने वाले आबिद अली ने दूसरे मैच में भी जड़ा शतक

नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली ने रावलपिंडी में हुए पहले टेस्ट में शतक लगाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आबिद अली टेस्ट और एक दिवसीय डेब्यू मैचों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने देश के लिए अपने पहले एकदिवसीय मैच में 112 रन बनाने के बाद, आबिद ने 201 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाकर अपने टेस्ट डेब्यू के साथ इतिहास रचा था। बारिश के चलते पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। अब आबिद ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी शतक लगा दिया है।

दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट कराची में खेला जा रहा है जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे। इस पारी में आबिद ने 38 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तान के कम स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 271 रन बनाए जिसके जवाब में दोबारा बैटिंग करने उतरी पाक टीम को आबिद अली और शान मसूद ने जबरदस्त शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए साझेदारी में 200 रनों से पार का स्कोर खड़ा कर दिया है। इस साझेदारी में आबिद ने शतक लगा दिया है।

खबर लिख जाने तक आबिद के बाद मसूद ने भी शतक लगा दिया था और दोनों नाबाद थे और पाकिस्तान की लीड सवा सौ के पार हो चुकी थी। इस तरह से पहले वनडे, पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले आबिद का 100 बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले इस मैच में शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान की वापसी कराई थी। 191 रनों पर ऑलआउट होकर पाकिस्तान की टीम की ओर अफरीदी ने 5 और अब्बास ने 4 विकेट लिए थे। श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने 74 रनों की पारी खेली जबकि निचले क्रम पर व विश्वा फर्नांडो ने 48 रन बनाए।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+