पाकिस्तान में श्रीलंका टीम की सुरक्षा पर गंभीर ने ली चुटकी- 'इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए'
नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक दशक के लंबे इंतजार के इंटनेशनल क्रिकेट सही दिशा में शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है। 2009 में पाक दौरे पर आतंकी हमले की शिकार हुई श्रीलंकाई टीम ही 10 साल बाद फिर से पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट खेलने वाली पहली बड़ी टेस्ट टीम बनी है। हालांकि इस दौरे से पहले ही श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने अपने नाम सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते वापस ले लिया था। ऐसे में श्रीलंका ने पहले की तुलना में थोड़ी कमजोर टीम भेजी लेकिन पाक के लिए महत्वपूर्ण बात यह थी कि यह दौरा रद्द नहीं हुआ।
इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ हुई थी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने घरेलू मैदान पर मेहमानों को 67 रनों से पस्त कर दिया। अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 2 अक्टूबर को कराची में ही खेला जाएगा। बता दें कि कराची में ही इस सीरीज के तीनों मैच खेलने प्रस्तावित हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा में ऐसे इंतजाम कर रखे हैं जैसे प्रेसीडिंट लेवल की सुरक्षा के लिए किए जाते हैं।
इसकी बानगी एक वीडियो में तब देखने को मिली जब श्रीलंकाई टीम को बस के द्वारा कराची के नेशनल स्टेडियम छोड़ते हुए एक के बाद एक सुरक्षा गाड़ियों का विशाल काफिला गुजरता गया। गाड़ियों की संख्या 30 के आस-पास है और जिस शख्स ने यह वीडियो बनाई है उसको ये बोलते हुए सुना जा सकता है- 'कर्फ्यू में मैच हो रहा है।
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने जबरदस्त चुटकी ली है। गंभीर ने पाकिस्तान में कराची के हालातों पर निशाना साधते हुए ट्विट किया है- 'इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए।' आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं-
Itna Kashmir kiya ke Karachi bhool gaye 👏👏😀 pic.twitter.com/TRqqe0s7qd
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 30, 2019
इस सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। ये सीरीज लाहौर में खेली जाएगी। ये वहीं जगह है जहां पर 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
