Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAKvSL: पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता अंतिम ODI मैच, 2-0 से जीती घर में सीरीज

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने श्रीलंका को टीम को तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे मैच में 5 विकेट से मात दे दी। कराची में खेले गए इस मैच को जीतकर पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 297 रन बनाए थे जिसमें ओपनर धनुष्का गुनाथिलाका ने करियर बेस्ट पारी खेलते हुए 133 रन बनाए। हालांकि पाकिस्तान ने यह स्कोर 48.2 ओवरों में ही पूरा कर लिया।

फखर जमान ने पाक टीम को लीड करते हुए 76 रन बनाए जबकि उनके साथी ओपनिंग बल्लेबाज आबिद अली ने 74 रनों का योगदान दिया, वहीं हैरिस सोहल ने 56 रनों बनाए। पाकिस्तान ने दूसरा मैच 67 रनों से जीत लिया था जबकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

नुवान प्रदीप ने 9.2 ओवरों में 53 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन दूसरे फ्रंटलाइन के तेज गेंदबाज - लाहिरू कुमारा - ने 7.85 के औसत से रन दिए, जबकि बायें हाथ के कलाई के गेंदबाज लखन संदकन की इकॉनमी रेट 6.2 थी। लसिथ मलिंगा ने एकदिवसीय मैचों से संन्यास ले लिया है और अकीला धनंजय पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है, ऐसे में श्रीलंका के गेंदबाजी मोर्चे की स्थिति चिंताजनक है।

इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। 28 साल के धनुष्का गुनाथिलाका ने 134 गेंदों पर 133 रनों की पारी में 16 बाउंड्री और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान लाहिरू थिरिमाने (36) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े थे।

इस सीरीज के समाप्त होने के बाद अब पाकिस्तान और श्रीलंका तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे जिसके लिए पाक ने अपनी टीम घोषित कर दी है-

सरफराज अहमद (कप्तान / wk), बाबर आजम (vc), अहमद शहजाद, आसिफ अली, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद। तैम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उमर अकमल उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज़।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 7:34 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+