एक साल में 18वी टी20 जीत हासिल करके पाकिस्तान ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः पाकिस्तान की टीम ने सोमवार को इतिहास रच दिया है क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में 63 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम इस फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में 18 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी बन गई है। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा किया लेकिन वे पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने 19 ओवर में 137 रन ही बना सके जिसके बाद पाकिस्तान ने इस कैलेंडर ईयर में 18वीं जीत हासिल करके 2018 में बनाया गया अपना 17 जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इस टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम कभी भी जीत के करीब दिखाई नहीं दी क्योंकि उन्होंने लगातार इंटरवल पर अपने विकेट खोए और पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम गेंदबाजी में घातक जिन्होंने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए 40 रन देकर चार विकेट लिए लिए जबकि शादाब खान ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और गेंद के साथ बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस की। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और हरीश रावत ने एक-एक विकेट लिया और अपनी टीम की जीत में कुछ योगदान दिया।
इससे पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी में ओपनिंग में मोहम्मद रिजवान ने और मध्यक्रम में हैदर अली ने मुख्य भूमिका निभाई क्योंकि दोनों ने अर्धशतक लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी निभाई। रिजवान ने 52 गेंदों पर 78 रन बनाए जबकि हैदर केवल 39 गेंदों पर 68 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने और उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
हैदर ने इस जीत के बाद अपनी पारी को 10 में से 10 अंक दिए हैं और रिजवान का भी अहम रोल बताया है जिससे उनको काफी आत्मविश्वास भी हासिल हुआ। मोहम्मद रिजवान इस साल टी-20 क्रिकेट में अपनी रनों के रथ पर सवार है जिन्होंने अभी तक 1201 रन बना लिए हैं और 27 T20 इंटरनेशनल मुकाबले इस बार अभी तक खेले हैं।
इस प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। यह हैदर के लिए उनकी करियर बेस्ट पारी भी थी। इस मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने रिजवान और हैदर अली के अलावा मोहम्मद नवाज की फिनिशिंग की भी सराहना की है और कहा है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शादाब और नवाज की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करते रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
