IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर कदम रखते ही चोटिल हो गए थे कुलदीप यादव: रिपोर्ट
नई दिल्ली: कुलदीप यादव संभवतः अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक बार भारतीय टीम में सफेद गेंद के एक्स-फैक्टर माने जाने वाला यह खिलाड़ी एक संभावित ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज के रूप में भी जाने जाना लगा था लेकिन पिछले 8-10 महीनों में उनकी चाइनामैन गेंदबाजी में गिरावट आई है।
कुलदीप ने हैमिल्टन में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में एक भूलने लायक मुकाबला खेला, जहां उन्होंने अपने दस ओवरों के कोटे में 84 रन दिए- जिसमें दस चौके और एक छक्का शामिल था। कुलदीप ने अपने 60 मैचों के वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन खर्च किए।
हैमिल्टन में उनके घटिया प्रदर्शन के बाद से, उनके फॉर्म और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उनकी फिटनेस दोनों पर अधिक से अधिक सवाल उठाए जा रहे हैं। बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। वह न्यूजीलैंड में उतरने के दिन से ही इस चोट से जूझ रहे थे।
इससे पहले कुलदीप ने टीम के किसी भी टी20 अभ्यास सत्र के दौरान भी हिस्सा नहीं लिया था।
वास्तव में, वह हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में टीम में सेलेक्ट ही नहीं हुए थे और एक कॉमेंटेटर ने बताया कि टी 20 के दौरान उसकी कुलदीप के साथ बातचीत हुई थी और उन्हें सूचित किया गया था कि उन्हें पूरी लय में लौटने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
कुलदीप यादव को पहले वनडे में संघर्ष करते हुए देखा गया था। हालांकि ऑकलैंड में दूसरे वनडे से पूर्व संध्या पर टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अब पुष्टी करते हुए कहा है कि कुलदीप यादव पूरी तरह से फिट हैं।
कुलदीप के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- "वह पूरी तरह से फिट है। वह सभी खेल खेलने के लिए पूरी तरह से क्लियर हो गया है। उन्होंने बहुत सारे वनडे क्रिकेट खेले हैं, तीनों मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने टी 20 नहीं खेला क्योंकि चहल वहां मौजूद थे। हो सकता है कि कुलदीप उस तरह का लड़का हो जिसे अपनी लय पाने के लिए कई ओवरों की जरूरत हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
