युवराज सिंह अब इस लीग में मचा सकते हैं धमाल, 16 दिसंबर को होगा फाइनल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह मैदान पर रन बरसाने के लिए फिर से तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में अबू धाबी में समाप्त हुई टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस की तरफ से खेलते हुए फाइनल जीतकर ट्राॅफी उठाई। अब खबर है कि युवराज दिसंबर के शुरू में होने जा रही कतर टी 10 लीग में भी हिस्सा ले सकते हैं। टी10 फाॅर्मेट को बढ़ावा देने के लिए अब लगातार टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब कतर टी10 लीग होगी जिसमें तर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों में युवराज सिंह, मोहम्मद हफीज, एंजेलो मैथ्यूज जैसे स्टार क्रिकेटरों का खेलना तय माना जा रहा है।

एसोसिएटेड देशों के 24 क्रिकेटर्स शामिल
2011 विश्व कप विजेता नायक युवराज सिंह, जिन्होंने इस साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उम्मीद की जा रही है कि वह टूर्नामेंट में मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल, एंजेलो मैथ्यूज जैसे उल्लेखनीय नामों के साथ खेलेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि लीग के लिए 73 खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए हैं जिसमें 17 कतरी खिलाड़ी और एसोसिएटेड देशों के 24 क्रिकेटर्स शामिल हैं। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट दो-तीन दिनों के भीतर सामने आ सकती है।

खेलेंगी कुल 6 टीमें
कतर टी 10 लीग में 6 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये छह टीमें हैं- पर्ल ग्लेडिएटर्स, फ्लाइंग ओरीक्स, डेजर्ट राइडर्स, स्विफ्ट गैलोपर्स, फाल्कन हंटर और हीट स्टॉर्मर्स। ये छह फ्रेंचाइजी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनना चाहेंगी ताकि इस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया जा सके। टूर्नामेंट का फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मैच भी इसी दिन होगा। यह टूर्नामेंट 7 दिसंबर को शुरू होगा।

युवराज के लिए अच्छा माैका
बता दें कि अगले साल होने जा रहे आईपीएल-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी दिसंबर में 19 तारीख को कोलकाता में होगी। वहीं युवराज को मुंबई इंडियंस को रिलीज कर दिया है। युवराज की बोली लगना मुश्किल लग रहा है। अगर वो कतर टी10 लीग में रन बरसाते हैं तो हो सकता है कोई फ्रेंचाइजी उनपर दांव लगा दे। युवराज अबू धाबी में हुई टी10 लीग में 4 मैचों में सिर्फ 44 रन ही बना सके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
