PAK vs NZ: डेल स्टेन के बाद रबाडा के नाम भी दर्ज हुआ ये बेहतरीन रिकॉर्ड
नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पहले दिन साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज डेल स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हमवतन दिग्गज खिलाड़ी शॉन पोलाक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सेंचुरियन टेस्ट मैच के शुरू होते ही सातवें ओवर की पहली गेंद पर डेल स्टेन ने दिग्गज पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान को आउट करके रिकॉर्ड बना लिया।
ये स्टेन का 422वां टेस्ट विकेट था जिसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व महान खिलाड़ी शॉन पोलाक (421 विकेट) से आगे निकल गए। डेल स्टेन ने अपने टेस्ट करियर के 89वें मैच में ये इतिहास रचा है जबकि पोलाक ने 108 मैचों में 421 विकेट झटके थे।
कैगिसो रबाडा ने भी बना डाला रिकॉर्ड :
इस टेस्ट मैच में डेल स्टेन के बाद कैगिसो रबाडा ने भी नया कीर्तिमान रच दिया। रबाडा ने इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा है। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 52 विकेट लिए हैं। रबाडा के पीछे श्रीलंका के स्पिनर दिलरूवान परेरा (50) और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन (49) हैं। उनका औसतऔसत क्रमश: 27.92 और 33.20 का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
