मीरपुर। भारत के खिलाफ टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम औंधे मुंह गिर गयी। पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 83 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। हार्दिक पांड्या ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किये।
पाकिस्तान की ओर से 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी के चलते एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे। मैदान पर टीम इंडिया काफी फुर्ती में दिखी, बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग के आगे पाक की टीम असहाय नजर आयी।
महज 4 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में पाकिस्तान ने पहला विकेट खो दिया। आशीष नेहरा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलायी और उन्होंने मोहम्मद हफीज को धोनी के हाथो कैच करा पवेलियन लौटाया।
जसप्रीत बुमरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 रन के स्कोर पर भारत को दूसरी सफलता दिलायी। उन्होंने आक्रामक दिख रहे शर्जील खान को 3.3 ओवर में ही 7 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी।
32 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। खुर्रम को 10 रन के स्कोर पर विराट कोहली ने रन आउट किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने शोएब मलिक को 4 रन के स्कोर पर आउट किया। अगले ही ओवर में कामरान अकमल को 3 रन के स्कोर पर युवराज सिंह ने आउट कर दिया। 42 रन के स्कोर पर शाहिद अफरीदी रन आउट हो गये।