नही हो रही पाकिस्तान की मुश्किलें कम, अवैध गेंदबाजी एक्शन में अब इस खिलाड़ी पर लगा बैन

नई दिल्ली। विश्व कप के बाद से लगातार परेशानियों से जूझ रही पाकिस्तान की टीम के लिये एक और बुरी खबर आई है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज जो कि इन दिनों इंग्लिश क्रिकेट काउंटी में सक्रिय हैं पर गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक बार फिर से सवाल उठा है।

वेबसाइट क्रिकइंफो पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मिडिलसेक्स और समरसेट काउंटी के बीच जारी टी20 मैच के दौरान पाकिस्तान के इस ऑफ स्पिनर मोहम्मद हाफिज का एक्शन संदिग्ध पाया गया। अंपायर्स ने इसमें चकिंग की झलक देखी। जिसके बाद मैदानी अंपायरों ने इसकी शिकायत मैच रेफरी से की। मैच रेफरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के जरिये इसकी स्वतंत्र जांच के लिये एक टीम गठित कर दी।

और पढ़ें: Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार जांच के बाद साफ हो गया कि मोहम्मद हाफिज के एक्शन में चकिंग है जिसके चलते उन पर इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर बैन लगाने का फैसला लिया गया।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से मंगलवार को जारी किये गये एक बयान के अनुसार, हाफिज के गेंदबाजी एक्शन का मूल्यांकन करने पर पाया गया कि इस खिलाड़ी की कोहनी का ऑफ स्पिन डिलीवरी के लिए 15 डिग्री से ज्यादा बाहर की ओर निकलती है जो कि अवैध गेंदबाजी एक्शन के तहत आता है।

और पढ़ें: जानें कैसे खर्च करेंगी पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड IPL से मिलने वाली मोटी रकम, बताया प्लान

इसके बाद मिडिलसेक्स क्रिकेट की ओर से मोहम्मद हाफिज ने बयान जारी करते हुए अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि वह आईसीसी की ओर से मान्यता प्राप्त सेंटर में जाने को तैयार हैं ताकि ईसीबी की ओर से आयोजित होने वाले क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने की पात्रता हासिल कर सकें।

और पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दशक की बेस्ट टेस्ट टीम, विराट कोहली बने कप्तान, देखें लिस्ट

मोहम्मद हाफिज को मिडिलसेक्स ने एबी डिविलियर्स की जगह पर टीम में शामिल किया था, जिन्होंने 4 मैच खेलकर 115 रन बनाये और 2 विकेट भी हासिल किये। यह दूसरा मौका है पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज का गेंदबाजी ऐक्शन संदिग्ध पाया गया जिससे इंग्लैंड क्रिकेट की घरेलू स्पर्धाओं में उनके गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 12:30 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+