For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिखा कामरान अकमल का भारत प्रेम, बताया- गेल नहीं यह भारतीय लगाता है बड़े छक्के

नई दिल्ली। पाकिस्तान की नेशनल टीम से पिछले काफी समय से दूर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़कर उन के सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में कामरान अकमल ने ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन का आयोजन किया जिसमें फैन्स सीधे तौर पर अपने सवाल उनसे पूछ सकते थे और वह उन्हें रिप्लाई करते हुए नजर आये।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब खिलाड़ियों की कमी के चलते मैदान पर फील्डिंग करने उतरे कोच, फैन्स हुए हैरान

इस सेशन के दौरान कामरान अकमल का क्रिकेट के अलावा भारतीय टीम के प्रति साफ नजर आया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट जगत से जुड़े अपनी पसंद और नापंसद को लेकर जवाब दिये। आइये एक नजर डालते हैं उन रोचक जवाब पर:

और पढ़ें: IND vs NZ: शार्दुल ठाकुर ने बताया ओवल में कैसे वापसी करेगी भारतीय टीम, यह है जीत का प्लान

क्रिस गेल नहीं यह भारतीय लगाता है सबसे बड़े छक्के

क्रिस गेल नहीं यह भारतीय लगाता है सबसे बड़े छक्के

ट्विटर पर सवाल जवाब सेशन में भाग लेते हुए फैन्स ने अपने पसंदीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी से कई तरह के सवाल किये जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान जब कामरान अकमल से यह सवाल किया गया कि उन्हे किस बल्लेबाज के छक्के सबसे बेहतर लगते हैं तो उन्होंने कहा कि यह भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।

चोट की वजह से कीवी दौरे से बाहर होने वाले रोहित शर्मा के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वह टी20 में 127 छक्के लगाकर पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। मार्टिन गप्टिल 109 छक्कों के साथ टी20 में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

कामरान अकमल ने बताया कौन है पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर

कामरान अकमल ने बताया कौन है पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर

इस सेशन के दौरान एक फैन ने कामरान अकमल से उनका फैवरिट भारतीय क्रिकेटर पूछा तो उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। सचिन तेंदुलकर को ऑल टाइम ग्रेट बताते हुए कामरान अकमल ने इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल किया।

कामरान ने बताया आईपीएल में किस टीम से है प्यार

कामरान ने बताया आईपीएल में किस टीम से है प्यार

आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे कामरान अकमल ने इंडियन प्रीमियर लीग की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फेवरिट टीम चेन्नई सुपर किंग्स है जिसकी कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करते हैं।

इस दौरान जब उनसे आईपीएल का पसंदीदा लम्हा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला खिताब हासिल किया था तो वह उनके आईपीएल जीवन का सबसे यादगार लम्हा था।

विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट में कौन है सबसे महान

विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट में कौन है सबसे महान

कामरान अकमल से इस दौरान यह भी पूछा गया कि उनके करियर का सबसे दुखद पल कौन सा था। इस पर जवाब देते हुए कामरान ने कहा कि जब उनकी टीम 2010 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार कर बाहर हो गई थी।

वहीं एक अन्य फैन ने पूछा कि उनके हिसाब से विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के बीच कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा महान है तो कामरान ने जवाब दिया कि बेशक विराट कोहली।

Story first published: Monday, February 10, 2020, 17:25 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+