Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पिच पर हुआ बड़ा हादसा, बाउंसर लगने से पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत

इस्लामाबाद। एक मैच के दौरान सिर में गेंद लगने से पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत से क्रिकेट जगत में सन्नाटा छा गया है। पाकिस्तान से आ रही खबरों में कहा गया है कि 14 अगस्त को क्लब मैच खेलते हुए जुबैर अहमद नाम के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। आपको बता दें कि जुबैर अहमद ने क्वेटा बीयर्स की तरफ से 4 लिस्ट ए और टी ट्वेंटी मैच खेले थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जुबैर अहमद की मौत की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा- "जुबैर अहमद की दुखद मृत्यु एक बार फिर से इस बात का ध्यान दिलाती है कि सुरक्षा गियर यानी हेलमेट हर समय पहना जाना चाहिए। जुबैर के परिवार के साथ हमारी सहानुभूति।"

खबरों के मुताबिक जुबैर अहमद ने हेलमेट नहीं पहना था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत के बाद क्रिकेटरो के सिर में लगाने वाले हेलमेट में कई तरह के बादलाव किए गए थे। लेकिन फिर भी कई नए खिलाड़ी हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। आपको बता दें कि सिडनी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू मैच के दौरान न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज सीन अबॉट की गेंद ह्यूज की गर्दन में लग गई थी। गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+